pb8 live news : हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) लाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, सोनिया गांधी का MRI किया जा रहा है और उनकी मेडिकल जांच की जा रही है। फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम उनकी हालत पर नजर रख रही है। सूत्रों के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी जल्द ही IGMC पहुंच सकते हैं। सोनिया गांधी हाल ही में कुछ दिनों के आराम के लिए शिमला आई थीं। उनकी तबीयत खराब होने की खबर से पार्टी में भी हलचल मच गई है।





