Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में विजिलेंस का एक्शन: थाना नंबर-2 का एएसआई 8 हजार की...

जालंधर में विजिलेंस का एक्शन: थाना नंबर-2 का एएसआई 8 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत जालंधर में विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। विजिलेंस ने जालंधर के थाना नंबर-2 में तैनात एएसआई गोपाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, एएसआई  गोपाल पर आरोप है कि वह एक व्यक्ति का काम करवाने के बदले 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को 8 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए काबू कर लिया।

इस मामले की पुष्टि करते हुए एसएसपी हरप्रीत सिंह मंडेर ने बताया कि शिकायत के आधार पर टीम ने पूरी योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच जारी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular