Pb8 live news : स्पैशल टॉस्क फोर्स (एस.टी.एफ.) जालंधर रेंज की टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 5 किलो 42 ग्राम हैरोइन समेत 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देते हुए एस.टी.एफ. के ए.आई.जी. जगजीत सिंह सरोआ ने बताया कि डी.एस.पी. इंद्रजीत सिंह सैनी के नेतृत्व में एस.आई. संजीव कुमार, ए.एस.आई. कुलदीप सिंह व ए.एस.आई. परमिंदर सिंह द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए उक्त नशा तस्करों की पहचान लवप्रीत सिंह पुत्र धर्म सिंह निवासी कत्थु नंगल अमृतसर, कर्ण कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी एकता नगर अमृतसर, मानसिकंदर सिंह पुत्र सुबा सिंह निवासी राजाताल थाना घरिंडा अमृतसर, जशनप्रीत सिंह उर्फ जशन पुत्र चरणजीत सिंह निवासी बरोची राजपूतां अमृतसर के रूप में हुई है। चारों के खिलाफ एस.टी.एफ.थाना मोहाली में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत तीन एफ.आई.आर. दर्ज की गई हैं।