अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने एलान किया है कि वह 2027 का चुनाव गिद्दड़बाहा से लड़ेंगे। अब तक वह जलालाबाद से चुनाव लड़ते रहे थे, लेकिन 2022 में यहां से हार गए थे। गिद्दड़बाहा पर कांग्रेस नेता अमरिंदर राजा वड़िंग का दबदबा माना जाता है।
उधर पैतृक सीट लंबी पर फैसला अभी साफ नहीं है। यदि हरसिमरत कौर बादल लंबी से चुनाव नहीं लड़तीं, तो सुखबीर बादल दो सीटों — लंबी और गिद्दड़बाहा — से मैदान में उतर सकते हैं।





