पंजाब में किलोमीटर स्कीम की बसों का टेंडर रद्द करने के विरोध में चल रही हड़ताल पर सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए हड़ताल में शामिल सभी कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। विभाग ने सभी कच्चे मुलाजिमों को मेल भेजकर कार्रवाई की जानकारी दी है।
मेल में बताया गया कि कर्मचारियों ने अवैध धरने में शामिल होकर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। बस रूटों पर सेवाएं बंद करने के कारण जुर्माना भी लगाया गया है, और सभी संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।इधर, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज तड़के 3:30 बजे कुराली बस स्टैंड पहुंचे और बसों में सफर कर रही सवारियों से बातचीत की।





