Tuesday, February 10, 2026
spot_imgspot_img
INDIAअयोध्या कार्यक्रम से पहले आतंकी पन्नू की धमकी, मोदी के विरोध पर...

अयोध्या कार्यक्रम से पहले आतंकी पन्नू की धमकी, मोदी के विरोध पर 11 लाख इनाम का ऐलान

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

खालिस्तानी संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) के आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम पर हमला करने और विरोध करने की धमकी दी है। पन्नू ने एक वीडियो जारी कर दावा किया कि मोदी के अयोध्या दौरे का विरोध करने वाले को वह 11 लाख रुपये देगा।

पन्नू ने राम मंदिर को निशाना बनाते हुए कहा कि खालिस्तान बनने के बाद बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण उसी स्थान पर किया जाएगा जहां वर्तमान में राम मंदिर स्थित है। उसने मोदी के अयोध्या कार्यक्रम को “हिंदुत्व आतंकवाद का जन्मस्थान” करार दिया और देशभर के मुसलमानों से 25 नवंबर को ‘ह्यूमन चेन’ बनाकर अयोध्या पर कब्ज़ा करने की अपील की।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 नवंबर को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं, जिसके पहले SFJ की यह धमकी सामने आई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular