अमृतसर पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए दो युवकों – महकदीप सिंह उर्फ महक और आदित्य उर्फ आधी – को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक एंटी-टैंक रॉकेट लॉन्चर (RPG) बरामद किया गया है, जिसका इस्तेमाल दिवाली पर हमले की योजना में किया जाना था।
DGP गौरव यादव ने बताया कि आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में थे और फिरोजपुर जेल में बंद हरप्रीत सिंह उर्फ विक्की से भी जुड़े हुए थे। विक्की इस समय हेरोइन तस्करी के मामले में जेल में बंद है और उसे पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा।
गिरफ्तार युवकों की उम्र 18-19 साल है और इनका पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा। पुलिस के अनुसार, इन्हें पैसों का लालच देकर आतंकी गतिविधियों में शामिल किया गया था। फिलहाल, पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।





