Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARकेंद्र सरकार ने जालंधर के लोगों को दिया बड़ा तोहफा

केंद्र सरकार ने जालंधर के लोगों को दिया बड़ा तोहफा

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम ई-बस सेवा स्कीम के तहत जालंधर शहर में जल्द ही 97 इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। इस स्कीम का लक्ष्य 2027 तक देश के 169 शहरों में 50 हजार इलैक्ट्रिक बसें चलाना है, जो अगले 10 वर्षों तक पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर संचालित होंगी। कुछ माह पहले हुए सर्वे के मुताबिक जालंधर में ये बसें 12 रूट्स पर चलेंगी, जिसके लिए नगर निगम ने इंफ्रास्ट्रक्चर डिवैल्प करना शुरू कर दिया है। नगर निगम ने लम्मा पिंड वर्कशॉप और निगम मुख्यालय के निकट खाली भूमि पर बस डिपो और चार्जिंग स्टेशन बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए 11.67 करोड़ रुपए के टैंडर जारी किए गए हैं, जो 6 मई को खुलेंगे। सिविल वर्क और केबल इंस्टॉलेशन सहित सभी कार्य तीन महीनों में पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। खास बात यह है कि पंजाब सरकार ने इस स्कीम के लिए बजट में प्रावधान कर दिया है। इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने के बाद निगम केंद्र सरकार से बसों की मांग करेगा। यदि सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो इस साल के अंत तक जालंधर की सड़कों पर इलैक्ट्रिक बसें चलने लगेंगी।

तीन साइज की बसें, 12 रूट्स पर संचालन
जालंधर 
के लिए डिजाइन किए गए प्रोजैक्ट के अनुसार, शहर में 12 मीटर, 9 मीटर और 7 मीटर लंबी तीन साइज की इलैक्ट्रिक बसें चलेंगी, जो केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाएंगी। जालंधर स्मार्ट सिटी ने हाल ही में एक कंसल्टेंसी कंपनी से सर्वे करवाकर बस रूट्स और अन्य प्रक्रियाओं के लिए डीपीआर तैयार की थी, जिसके कुछ बिंदुओं पर केंद्र सरकार की टीम के साथ चर्चा की गई और कुल 12 रूट्स का चयन किया गया।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular