Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर के इस मेन चौक के पास धंसी जमीन

जालंधर के इस मेन चौक के पास धंसी जमीन

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news :जालंधर शहर में 500 करोड़ रुपए की लागत से चल रहे एल. एंड टी. कंपनी के सरफेस वाटर प्रोजैक्ट ने शहरवासियों के लिए मुसीबतें खड़ी कर दी हैं। गुरु रविदास चौक के निकट सड़क धंसने से चार गाड़ियां, एक दूध का टैंकर, टाइलों से लदी ट्रॉली, सब्जी से भरा ट्रक और एक टैंपोफंस गए, जो पलटते-पलटते बचे। इन वाहनों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। इस घटना ने कंपनी और प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर दिया है।

jalandhar main chowk

सतलुज दरिया के पानी को पाइपों के जरिए शहर तक लाने के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के तहत शहर की कई प्रमुख सड़कों की खुदाई चल रही है। इससे पूरे शहर में धूल का गुबार छाया हुआ है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular