लुधियाना में दर्दनाक सड़क हादसा उस समय हुआ जब शादी समारोह की विदाई के बाद वापस लौट रहा परिवार इनोवा कार में जालंधर की ओर जा रहा था। पिंड खाकट में जाइडि फैब्रिक लिमिटेड के पास आगे चल रहे ट्रक RJ20GB-3704 के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही तेज रफ्तार इनोवा सीधे ट्रक में जा घुसी और कई मीटर तक घिसटती चली गई।
कार में सवार दुल्हन गजल के माता-पिता अशोक कुमार नंदा और किरण नंदा, तथा चाची रेनू बाला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। जबकि मोहन कुमार नंदा और शर्मीली नंदा गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अपोलो अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया कि परिवार लुधियाना के स्टेलोन मनोर पैलेस में शादी के बाद सरहिंद लौट रहा था, वहीं दुल्हन की डोली जालंधर के लिए रवाना हुई थी।





