पंजाब के लुधियाना से सनसनीखेज खबर सामने आई है। लुधियाना के जालंधर बाईपास के पास एक युवक का शव टुकड़ों में कटा हुआ मिला। मृतक का आधा शरीर जला हुआ था जबकि आधा शरीर सफेद ड्रम में मिला। सबसे पहले राहगीर ने शव को देखा इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय दविंदर के रूप में हुई है जो दो दिन पहले ही मुंबई से अपने घर लुधियाना लौटा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है इलाके में सीसीटीवी कंगाले जा रहे हैं।





