Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर RTO में मचा हड़कंप

जालंधर RTO में मचा हड़कंप

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : रिजनल ट्रांसपोर्ट कार्यालय की चालान खिड़की के बाहर और अन्य पब्लिक विंडो पर सक्रिय रहने वाले एजैंटों में उस समय हड़कंप मच गया जब आर.टी.ओ. बलबीर राज सिंह ने कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। आर.टी.ओ. बलबीर राज सिंह को मौजूद देख खिड़कियों पर अक्सर दिन भर मौजूद रहने वाले एजैंट मौके से रफूचक्कर हो गए। हालांकि विगत दिनों आर.टी.ओ. और ऑटोमेटेड ड्राइविंग टैस्ट सैंटर पर विजीलैंस विभाग के रेड होने के बाद से ज्यादातर एजैंटों ने आर.टी.ओ. से किनारा कर रखा है, फिर भी कुछ एक एजैंट ऐसे हैं जोकि पब्लिक व चालान विंडो पर मौजूद रहकर वहां विभिन्न कामों को लेकर आने वाले लोगों से उनके काम कराने को लेकर मोटी रकम ऐठतें है।

इतना ही नहीं लोगों के कामों को अपने हाथों में लेने वाले एजैंट ही आर.टी.ओ. के कर्मचारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार का एक बड़ा कारण भी बनते हैं क्योंकि एजैंटों के मार्फत आने वाले किसी भी काम को लेकर आर.टी.ओ. स्टाफ को लेनदेन में कोई असुविधा नहीं होता। एजैंट द्वारा दिया गया काम कुछ कर्मचारी हाथों-हाथ कर देते हैं, वहीं हरेक काम की तय रकम बिना मांगे कार्यालय टाईम के बाद उन तक पहुंच जाती है।

वहीं आरटीओ बलबीर राज सिंह ने पब्लिक और चालान विंडो पर जाकर वहां लाइनों में लगे लोगों से बातचीत करके उनके द्वारा कराए जाने वाले काम का ब्यौरा लिया। इतना ही नहीं आर.टी.ओ. ने कई लोगों को यहां तक सवाल करके पेशोपेश में डाल दिया कि संबंधित विंडो पर यह काम करने को लेकर जा रही है। किसी एजैंट ने आपको भेजा है। इसके अलावा आर.टी.ओ. ने लोगों के कई कामों का कार्यालय के बाहर खड़े होकर ही निपटारा कर दिया। परंतु सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि विजीलैंस की रेड के बावजूद आर.टी.ओ. में भ्रष्टाचार की जननी बने एजैंट राज पर नकेल क्यों नहीं कसी जा पा रही है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular