Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABसेवा केंद्रों पर अब शुरू हुई ये सुविधाएं

सेवा केंद्रों पर अब शुरू हुई ये सुविधाएं

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : पंजाब सरकार की ई-गवर्नैंस मुहिम को और आगे बढ़ाते हुए अब सेवा केंद्रों से राजस्व विभाग की 6 और ट्रांसपोर्ट विभाग की 29 नई सेवाएं आम जनता को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इस संबंध में बरनाला के डिप्टी कमिश्नर टी. बेनिथ ने जानकारी देते हुए बताया कि इन सेवाओं से नागरिकों को पारदर्शिता, समय की बचत और सुविधा दोनों मिलेंगी।

  • राजस्व विभाग की ओर से जिन 6 सेवाओं की शुरुआत की गई है, उनमें सबसे पहली सेवा डिजिटल फर्द की है। अब यह दस्तावेज सेवा केंद्र से लिया जा सकता है और नागरिकों को यह दस्तावेज उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिए भी भेजा जाएगा। इससे लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दूसरी सेवा के तहत विरासती इंतकाल के लिए आवेदन अब सेवा केंद्र पर किया जा सकता है। तीसरी सेवा में रजिस्टर्ड वसीके के आधार पर इंतकाल के लिए भी अर्जी दी जा सकती है। चौथी सेवा में फर्द के रिकार्ड में किसी भी प्रकार की एंट्री या करेक्शन के लिए अर्जी दी जा सकती है।
  • पांचवीं सेवा में लोगों को ऋण लेने या कोर्ट केस में उपयोग के लिए जरूरी रपट की एंट्री करने का विकल्प मिलेगा। छठी सेवा “सब्सक्रिप्शन सर्विस” है, जिसमें नागरिक अपनी ज़मीन के खाते को सेवा केंद्र में दर्ज करवा सकते हैं। इसके बाद जैसे ही किसी ने उस ज़मीन के साथ छेड़छाड़ की, चाहे कोई लेनदेन या रिकार्ड बदलाव किया, तो नागरिक को तुरंत ही व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से सूचना मिल जाएगी।
spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular