pb8 live news : शहर के एक इलाके को पूरी तरह से सील करके बड़ी कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, नशे के खिलाफ जंग के तहत आज पुलिस ने जालंधर के मकसूदां के नजदीक वेरका मिल्क प्लांट के नजदीक नशा तस्कर दिलीप सिंह उर्फ दीपा के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस मामले में एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि पंजाब सरकार के दिशा-निर्देशों पर तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और इलाके को सील भी कर दिया गया। दिलीप के खिलाफ एक अवैध बिल्डिंग को लेकर शिकायत मिली थी, जिसके चलते कार्रवाई की गई हैं।मिली जानकारी के मुताबिक, दिलीप के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, हत्या और एनपीएस एक्ट के तहत मामले शामिल हैं। अदालत ने दिलीप को 11 में से 6 मामलों में सजा सुनाई है। आरोपियों के पास से 3 पिस्तौल भी बरामद की गई हैं। सरकार द्वारा कार्रवाई करने से पहले ही दिलीप और उसके परिवार ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाई थी। इस दौरान परिवार को हिरासत में ले लिया गया, जिसके बाद उनके घर को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया और छोड़ दिया गया।





