Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABरसोई गैस को लेकर खड़ी हुई ये परेशानी

रसोई गैस को लेकर खड़ी हुई ये परेशानी

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : भारत और पाकिस्तान में छिड़ी जंग के बादल तो चाहे फिलहाल छंट गए हैं लेकिन रसोई गैस की भारी किल्लत के कारण औद्योगिक नगरी में अधिकतर घरेलू उपभोक्ताओं की मुसीबतें अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक गैस कम्पनियों द्वारा अधिकतर एजैंसियों के डीलरों को माल की पूरी सप्लाई नहीं भेजने के कारण शहर के अधिकतर हिस्सों में पैदा हुई रसोई गैस की समस्या ज्यों के त्यों बनी हुई है।

हिंदुस्तान और इंडेन गैस कम्पनियों से जुड़े हुए डीलरों की मानें तो हालात यह बने हुए हैं कि कंपनियों द्वारा सिलैंडरों की पूरी सप्लाई नहीं दी जा रही है जिसके कारण डीलर, उपभोक्ता और डिलीवरी मैन सभी लगातार परेशान हो रहे हैं क्योंकि एजैंसियों पर लगा बैकलॉग टूटने का नाम नहीं ले रहा है। उन्होंने बताया कि छोटे डीलरों को कम्पनियों द्वारा 1 दिन छोड़कर सिलैंडरों की गाड़ी दी जा रही है या फिर ना मात्र सप्लाई मिल रही है, जिसके कारण जहां गैस एजैंसियों पर बुकिंग और लगातार बढ़ रहे बैकलॉग को लेकर हालात गर्माए हुए हैं। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं को गैस सिलैंडरों की सप्लाई नहीं मिल रही है उन उपभोक्ताओं में पैनिक की स्थिति बनी हुई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular