सोमवार को जालंधर और चंडीगढ़ के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम धमकी मिली, जिससे हड़कंप मच गया। जालंधर में डीपीएस और मेयर वर्ल्ड स्कूल समेत कई स्कूलों कोधमकी मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
चंडीगढ़ के सेक्टर-41, 32, 47 और 45 के स्कूलों को भी धमकी मिलने के बाद खाली करवाया गया। पुलिस ने बताया कि ईमेल के स्रोत की जांच की जा रही है और साइबर सेल भी मामले में लगी हुई है। फिलहाल किसी भी तरह का विस्फोटक नहीं मिला है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।





