जालंधर में पुलिस DAV स्कूल और रामामंडी स्थित APJ स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी भी पहले अन्य स्कूलों को मिली धामी की तरह ही ईमेल के माध्यम से दी गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस स्निफर डॉग और बम निरोधक दस्ते के साथ मौके पर पहुंच गई। फिलहाल तलाशी के दौरान किसी तरह का विस्फोटक नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और तकनीकी टीमें ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी हैं।





