जालंधर देहात पुलिस ने थाना लोहियां क्षेत्र में हुए गंभीर गैंगरेप मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी हरविंदर सिंह विरक के अनुसार यह वारदात 23/24 नवंबर 2025 की रात गांव कांग कलां में हुई, जहाँ खेतों में काम कर रही प्रवासी महिला और उसकी बेटी के साथ हथियारों की नोक पर अत्याचार किया गया।
वारदात के बाद थाना लोहियां में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू की गई। वैज्ञानिक, तकनीकी और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने सज्जन, रोकी और अर्शप्रीत सिंह उर्फ़ अर्श को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो मोटरसाइकिल और हथियार बरामद किए गए हैं।
पुलिस आरोपियों का रिमांड लेकर क्राइम सीन री-क्रिएशन करेगी, जबकि मामले में शामिल चौथे आरोपी की तलाश जारी है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी और वारदात दोनों में अपनी भूमिका स्वीकार की है।





