Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_img
PUNJAB3.5 करोड़ का चेक बाउंस मामला, 'आप' MLA के पति समेत तीन...

3.5 करोड़ का चेक बाउंस मामला, ‘आप’ MLA के पति समेत तीन को दो-दो साल की सजा, 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

डेरा बस्सी कोर्ट ने करोड़ों के चेक बाउंस केस में सख्त फैसला सुनते हुए तीन लोगों को दोषी ठहराते हुए दो-दो साल की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में आम आदमी पार्टी की विधायक अनमोल गगन मान के पति शाबाश सिंह सोही के अलावा जतींदर सिंह नोनी और नछत्तर सिंह शामिल हैं। तीनों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

मामला करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये का है, जो एक हाउसिंग प्रोजेक्ट डील से जुड़ा हुआ था। डील पूरी नहीं हुई तो भुगतान के लिए दिए गए चेक बाउंस हो गए—और यहीं से शुरू हुआ लंबा कानूनी विवाद।

यह मामला 2018 से अदालत में चल रहा था। कई सालों की सुनवाई के बाद आखिरकार फैसला आया, जिससे शिकायतकर्ता पक्ष ने राहत की सांस ली है। हालांकि, सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद तीनों आरोपियों को जमानत मिल गई है। अब संभावना है कि इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। फिलहाल, इस फैसले को करोड़ों की धोखाधड़ी के मामलों में एक अहम मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular