Pb8Live News: हिमाचल प्रदेश के शिमला में फेमस बिशप कॉटन स्कूल (BCS) के छठवीं क्लास के तीन छात्र अचानक लापता हो गए। कुल्लू, मोहाली और करनाल के रहने वाले ये छात्र 9 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन गेट पास लेकर माल रोड घूमने गए थे,
लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटे। स्कूल प्रबंधन की खोज के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर न्यू शिमला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और दिल्ली व हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया गया है। लापता छात्रों के नाम अंगद, हितेंद्र और विदांश बताए जा रहे हैं। शिमला SSP संजीव कुमार गांधी ने पुष्टि की है कि बच्चों की तलाश जारी है।





