जालंधर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। डॉल्फिन होटल के नजदीक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मुताबिक कूड़ा उठाने वाले टिप्पर और एक्टिवा की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक्टिवा सवार महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद टिप्पर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने टिप्पर जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।





