Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
HOROSCOPEआपका राशिफल- 6 मई, 2025

आपका राशिफल- 6 मई, 2025

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news :मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए शांति भरा रहेगा। छात्रों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। लवमेट्स  साथ में  कही घूमने जाने का प्लान बनाएंगे। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा। सिर दर्द परेशान कर सकता है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। घर पर अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के समय व्यतीत कर सकते हैं जिससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। व्यापार में मुनाफा होने के योग है। सेहत सही रहेगी।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। कारोबार के सिलसिले में किसी वरिष्ठ से मुलाकात हो सकती है। कला से जुड़े लोगों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होने के योग है। संतान की सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा । ऑफिस में आज नए लोगों से मुलाकात हो सकती है। समझदारी से आज सारे कामों को पूरा कर लेंगे।  किसी जरूरतमंद की मदद करने के मना न करें। सेहत के लिहाज़ से तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

सिंह  राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज किसी के भी विवाद में शामिल होने से बचें। जीवनसाथी से कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। जीवन में आ रही परेशानियों से राहत मिल सकती है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके मिलाजुला रहेगा। संतान के भविष्य के लिए जीवनसाथी के साथ मिलकर नई योजनाएं बना सकते हैं। व्यापार में उतार चढ़ाव हो सकता है। खर्चे पर नियंत्रण बना कर रखें। सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा रहेगा।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चों से जुड़ा कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में अचानक से धन लाभ होने के योग है। युवाओं को नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। सेहत को लेकर कोई भी लापरवाही न करें।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। व्यापार की योजनाओं में बदलाव करने का सोच सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद साबित होगी। सेहत सामान्य रहेगी।

धनु  राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। अगर कहीं पैसा निवेश किया है तो अच्छा रिटर्न मिल सकता है। ऑफिस में काम को पूरा करने के लिए सहकर्मियों से मदद ले सकते हैं। सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रेमी के साथ कही लंच पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सामाजिक कार्यो में मन लगा रहेगा। सेहत सही रहेगी।

कुंभ  राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज परिवार वालों की सलाह आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। छात्र आज कुछ नया सीखने का मन बनाएंगे। परिवार और कामकाज में तालमेल बना कर चलने की आवश्यकता है। सेहत सामान्य रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान बना सकते हैं। युवा अपना कारोबार शुरू करने का सोच रहे है तो उस में  माता पिता से सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular