Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
Uncategorizedआपका राशिफल- 16 मई, 2025

आपका राशिफल- 16 मई, 2025

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8 live news : मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। युवाओं को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। कामकाज के लिहाज़ से दिन सही रहेगा। संतान की संगत पर ध्यान देने की ज़रुरत है। परिवार में तनाव का माहौल पैदा हो सकता है। स्वास्थ्य पहले के मुकाबले सही रहेगा।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बच्चे कुछ नया सीखने का मन बना सकते हैं। पिता के सहयोग से नया काम शुरु कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। माता जी की सेहत का ख्याल रखें।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। व्यापार कर रहे जातकों को पसंद की डील मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का सोच रहे है तो उसके लिए माता पिता से बात कर सकते हैं। सिंगल जातक आज किसी से अपने दिल की बात बोल सकते हैं। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय से अटका पैसा वापस मिल सकता है। परिवार के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा। घर में अचानक से मेहमान दस्तक दे सकते हैं। ससुराल पक्ष से कोई गुड न्यूज़ सुनने को मिल सकती है। भाई-बहन से किसी बात पर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। कमर में दर्द हो सकता है, कोई भी भारी काम न करें।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। किसी के व्यापार में पैसा निवेश करने से पहले करीबी से सलाह ज़रूर कर लें। आर्थिक स्थिति पहले से मज़बूत हो जाएगी। पार्टनर के साथ बाहर लंच करने जा सकते है,जिससे आपस में समय बिताने का मौका मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को सावधानी बरतने की ज़रुरत है। व्यापार में किसी बड़े की सलाह कारगर साबित हो सकती है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों को काम पर फोकस बनाए रखने की ज़रुरत है। सेहत के लिहाज़ से दिन सही रहेगा।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। युवाओं को पसंद के कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। व्यापार में किए गए बदलाव सही साबित हो सकते हैं। लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी। सेहत पर ध्यान देने की ज़रुरत है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। लंबे समय से सोचे हुए कामों को पूरे करने के लिए प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग काम में बदलाव का सोच रहे है तो उसके लिए समय अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आर्थिक पक्ष पहले के मुकाबले मज़बूत हो जाएगा। नौकरीपेशा लोगों की आमदनी में वृद्धि होने के योग है। सिंगल जातक पहली ही नज़र में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। तला भूना न खाएं, बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। समाज में आपके काम की सराहना हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको नई जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कहीं पर भी पैसों का निवेश न करें। सेहत सही रहेगी।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। लवमेट्स आज डिनर करने बाहर जा सकते हैं। व्यापार कर रहे जातकों को कम मेहनत में अच्छा धन लाभ हो सकता है। हल्का बुखार हो सकता है, सेहत का ख्याल रखें।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular