Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
HOROSCOPEआपका राशिफल

आपका राशिफल

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pbb8 live news : मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिक कार्यों की तरफ रुझान बढ़ेगा। व्यापार में साथ काम कर रहे लोगों पर ध्यान देने की ज़रूरत है। सेहत सही रहेगी।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए सुकून भरा रहेगा। काम को लेकर लंबे समय से चल रही परेशानी आज खत्म हो जाएंगी। प्रेमी जीवन में मिठास आएगी। किसी बड़ी कंपनी से ऑफर आ सकता है। सेहत के लिहाज़ से भी दिन सही रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज अचानक से पुराने रिश्तेदार घर पर मिलने आ सकते हैं। कामकाज से जुड़ा नया प्रोजेक्ट शुरू करने के बारे में सोच रहे तो माता पिता से ज़रूर सलाह करें। सेहत के लिहाज़ से दिन ठीक रहेगा।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को बॉस से तारीफ सुनने को मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। दोस्तों के साथ किसी बात पर झगड़ा हो सकता है। सेहत भी सामान्य रहेगी।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। कारोबार के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। अचानक से धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानी दूर हो जाएगी। सेहत पर ध्यान देने की ज़रूरत है नहीं तो बीमार हो सकते हैं।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। दोस्त से  पैसों को लेकर बहस हो सकती है। व्यापार में लाभ होने के योग है। बाहर का न खाएं, सेहत खराब हो सकती है।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। बैंकिंग से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग है। आज आप अपने काम से अपने बॉस को खुश करने में सफल रहेंगे। ठंडा न खाएं, गला खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। शादी की उम्र के जातकों को अच्छा रिश्ता आ सकता है। अपना कारोबार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। खर्चों को नियंत्रण में करने की आवश्यकता है। सेहत ठीक रहेगी।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहेगा। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं। माता पिता के साथ समय ज़रूर व्यतीत करें। अविवाहित लोगों की शादी तय हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। करियर में चल रहा उतार चढ़ाव खत्म हो जाएगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस तथा घर में मेलजोल बना कर चलें। सिर दर्द परेशान कर सकता है।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बड़ेगी। बच्चे शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को आज बहुत अच्छी डील मिल सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। घर में सुख शांति बनी रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। संतान के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। आज सेहत सही रहेगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular