Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
HOROSCOPEआपका राशिफल- 12 मई, 2025

आपका राशिफल- 12 मई, 2025

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8 live news : मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए  बढ़िया रहेगा। ज़मीन से जुड़ा कोई मामला समझदारी से सुलझ जाएगा। ऑफिस में बिना पूछे अपने विचार व्यक्त न करें। सिंगल जातक पहली ही नज़र में किसी को अपना दिल दे बैठेंगे। आज सिर दर्द हो सकता है।

वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में बदलाव का सोच रहे जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी के काम से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है। आर्थिक पक्ष पहले के मुकाबले मज़बूत हो जाएगा। अगर मन में किसी तरह की उलझ है तो जीवनसाथी के साथ बात शेयर कर सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल  रहेगा। पार्टनर से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। सहकर्मी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। बच्चे कुछ नया सीखने का मन बना सकते है। सेहत बिगड़ सकती है, ख्याल रखने की ज़रुरत है।

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। वाणी में मधुरता बना कर रखें, फायदेमंद साबित हो सकता है। लंबे समय से  घर के रुके हुए काम आज भाई-बहन की सहायता से पूरे हो जाएंगे। बिज़नेस के चलते किसी ज़रुरी मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज़ से दिन सामान्य रहेगा।

कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे है तो उसके लिए माता पिता से सलाह कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापार के लिए दिन ठीक रहेगा। सेहत सही रहेगी।

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को और मेहनत करने की ज़रुरत है। जीवनसाथी की राय आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। शत्रु आपके खिलाफ कोई साज़िश रच सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज किसी भी काम में जल्दबाज़ी न करें, धैर्य बनाये रखें। प्रेमी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। संतान के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं। तला भूना न खाएं, पेट दर्द हो सकता है।

धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। लंबे समय से सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज फालतू के खर्च न करें। दोस्तों के साथ घूमने जा सकते हैं। सेहत सही रहेगी।

मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। सिंगल जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है। व्यापार में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। घर पर मेहमान अचानक से दस्तक दे सकते हैं।  सेहत ठीक रहेगी।

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिल जुला रहेगा। पिता की कहीं कोई बात मन को ठेस पहुंचा सकती है। युवा भविष्य की योजनाओं पर काम कर सकते हैं। कारोबार के सिलसिले में अचानक से बाहर जाना पड़ सकता है।

मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी जगह से ऑफर आ सकता है। पैसों का निवेश करने से पहले घर के बड़ों से सलाह कर लें। व्यापार में धन लाभ होने के योग है। सेहत का ख्याल रखें।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular