Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
INDIAआज का राशिफल 23 जून, 2025

आज का राशिफल 23 जून, 2025

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news :मूलांक – 1

मूलांक 1, 10, 19, व 28 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व सूर्य देव करते हैं। बहुत दिनों से रुके काम आज पूरा होने की संभावना है। व्यवसायिक वातावरण आप के अनुकूल बना रहेगा। घर में मेहमानों का आना जाना लगा रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच चल रहे मनमुटाव को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने में आप सफल रहेंगे।
उपाय- रविवार के दिन नमक रहित भोजन करें।

मूलांक – 2
मूलांक 2, 11, 20 और 29 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व चन्द्र देव करते हैं। बड़ों से आपको व्यापारिक मुद्दों पर सही समय पर सही निर्णय लेना सीखना होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों को कोर्ट के बाहर ही निपटाने की कोशिश करें अन्यथा पैसा और समय दोनों बर्बाद होगा। अविवाहित व्यक्ति आज किसी विपरीत लिंगी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।
उपाय- शिव चालीसा का पाठ करें।

मूलांक – 3
मूलांक 3, 12, 21, 30 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बृहस्पति देव करते हैं। घर की व्यवस्था बनाये रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। व्यापारिक मामलों में आपके द्वारा दी गई सलाह का साझेदार स्वागत करेगा। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि अति आत्मविश्वास जैसी स्थिति को खुद पर हावी न होने दें।
उपाय- चांदी की डिब्बी में शहद भरकर जेब में रखें।

मूलांक – 4
मूलांक 4, 13, 22 और 31 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व राहु देव करते हैं। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। साझेदारी के व्यापार में यदि कोई नयी योजना बना रहे है तो उस पर पुनर्विचार करने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों और अधिकारी के साथ उचित सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय- रात में सिरहाने सौंफ रख कर सोये।

मूलांक – 5
मूलांक 5, 14 और 23 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व बुध देव करते हैं। आज अपनी वाक्पटुता से किसी रुके प्रोजेक्ट को दोबारा से शुरू करने में सफलता मिलेगी। अपनी बातें आज खुल कर दूसरों के सामने रखने में सफल रहेंगे। असंतुलित खान पान से बचें अन्यथा पेट से संबंधित कोई रोग परेशान करेगा।
उपाय- गणेश जी को मोदक अर्पित करें।

मूलांक – 6
मूलांक 6, 15 और 24 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शुक्र देव करते हैं। आज जीवनसाथी घर के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्ति पर अधिकारी नयी जिम्मेदारियां दे सकते हैं।
उपाय- कपूर की टिक्की जल में प्रवाहित करें।

मूलांक – 7
मूलांक 7, 16 और 25 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व केतु देव करते हैं। व्यापार में आपको अपनी किसी जिद के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। मित्र के घर शाम को किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण आएगा। संतान को अधिक बंदिंश में रखने से उनके मनोबल में कमी आ सकती है।
उपाय- केसर का तिलक लगायें।

मूलांक – 8
मूलांक 8, 17 और 26 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व शनि देव करते हैं। आज खुद को ऊर्जा और जोश से भरा हुआ महसूस करेंगे। घर के बड़ों को समय के साथ अपने व्यवहार में लचीलापन लाने की आवश्यकता है। आज किसी करीबी परिजन के साथ गलतफहमी के कारण तकरार उत्पन्न हो सकता है।
उपाय- रात में गुड़ का सेवन ना करें।

मूलांक – 9
मूलांक 9, 18 और 27 दिनांक को जन्म लेने वाले जातकों का प्रतिनिधित्व मंगल देव करते हैं। आज किसी करीबी मित्र के साथ छोटी सी बात का बड़ा इशू बन सकता है। काम की अधिकता के कारण शाम तक खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे। विद्यार्थियों को व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।
उपाय- बूंदी का प्रसाद हनुमान जी को अर्पित करें।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular