Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABआगरा से अमृतसर जा रही टूरिस्ट बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर...

आगरा से अमृतसर जा रही टूरिस्ट बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्री बचे

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

मोहाली के ज़ीरकपुर में आज सुबह आगरा से अमृतसर जा रही एक टूरिस्ट बस में अचानक आग लग गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। ड्राइवर को जैसे ही इंजन से धुआं उठता दिखाई दिया, उसने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बस को फ्लाईओवर के किनारे रोका और सभी यात्रियों को उनके सामान सहित सुरक्षित नीचे उतार लिया।

फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक बस आग की चपेट में पूरी तरह आ चुकी थी। तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लगभग पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन बस पूरी तरह जलकर राख हो गई।

घटना के वक्त सुबह करीब पांच बजे ज्यादातर यात्री सो रहे थे। समय रहते कार्रवाई करने के कारण किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। बस आगरा से अमृतसर के धार्मिक स्थलों—जिनमें गोल्डन टेंपल भी शामिल है—के दर्शन कराने जा रही थी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular