जालंधर से बेहद दुःखद खबर सामने आई है। गुरु नानक पुरा वेस्ट में घर के बाहर खेल रही 7 वर्षीय बच्ची राधिका को एक लापरवाह कार चालक ने कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक गली में गाड़ी मोड़ रहा था, लेकिन उसने नीचे खेल रही बच्ची पर ध्यान नहीं दिया और हादसा हो गया।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे इलाके में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।





