Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब में दर्दनाक हादसा, बोलेरो की टक्कर से चाची-भतीजे की मौत, परिवार...

पंजाब में दर्दनाक हादसा, बोलेरो की टक्कर से चाची-भतीजे की मौत, परिवार ने पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

Tragic accident in Punjab, aunt and nephew killed in Bolero collision

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

पंजाब के अमृतसर में अजनाला के पास भोएवाल गांव के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाची-भतीजे की मौत हो गई। महलांवाली गांव के लवप्रीत सिंह (22) अपनी चाची सतिंदर कौर (42) के साथ अजनाला दवाई लेने जा रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दोनों दूर जा गिरे और सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि हादसे में शामिल बोलेरो माजीठा की है, लेकिन पुलिस अभी तक चालक या वाहन को पकड़ नहीं पाई है। मृतक के पिता ने कहा कि लवप्रीत घर का सहारा था और वेल्डिंग का काम करता था। परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular