Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
Uncategorizedहरियाणा से Punjab आए 5 दोस्तों के साथ दर्दनाक हादसा

हरियाणा से Punjab आए 5 दोस्तों के साथ दर्दनाक हादसा

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : हरियाणा से पंजाब आए 5 दोस्तों के साथ भयानक हादसा होने की खबर सामने आई है। पटियाला में दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है, जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, संगरूर रोड के नजदीक गांव दुगाल के पास हुए सड़क हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांचों दोस्त दिड़बा में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपनी वरना कार से लौट रहे थे।

जब वे रात करीब डेढ़ बजे दुगाल गांव के पास पहुंचे तो घने कोहरे के कारण कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा इतना भयानक था अंशुल गर्ग  (उम्र 23) और अतुल (उम्र 27) निवासी जाखल दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही सड़क सुरक्षा बल की टीम को सूचना मिली तो ए.एस.आई भूपिंदर सिंह संधू अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। 3 घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों मृतक युवक अविवाहित थे। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

 

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular