Pb8 live news : बैसाखी जोड़ मेले के अंतिम दिन व खालसा साजना दिवस के अवसर पर एक अमृतधारी बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चा अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर तख्त साहिब के निकट पवित्र तालाब में नहाते समय बच्चे के डूबने की घटना सामने आई। कुछ लोगों ने बच्चे को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे की पहचान जसकीरत सिंह (13) पुत्र सुखपाल सिंह निवासी गांव जीवन सिंह वाला के रूप में हुई।





