pb8 live news : मिली जानकारी के अनुसार थाना डिवीजन नंबर 7 के अंतर्गत सुदामा विहार का ग्लेनमोर इलाके में स्ट्रीट डॉग को लेकर 2 पड़ोसियों में विवाद हो गया। इस दौरान एक महिला बेटी ने द्वारा दूसरी महिला के आंख में चिल्ली स्प्रे फेंक दिया गया। पीड़ित महिला शरणप्रीत कौर को तुरन्त कॉलोनी के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित शरणप्रीत कर ने बताया कि उनके पड़ोस में डाक्टर हरलीन कौर रहती है। बीती शाम उनकी गली में कुत्तों द्वारा गंदगी फैलाई जा रही थी, जिसे लेकर उसने डॉक्टर हरलीन कौर को कुत्तों लेकर बातचीत की। इस दौरान डॉक्टर महिला की बेटी ने उसके गलत व्यवहार किया और गलत शब्दावली इस्तेमाल की। यही नहीं इसके बाद महिला डॉक्टर हरलीन कौर ने भी उसके साथ विवाद शुरू कर दिया। इस देखते ही देखती हरलीन कौर की बेटी ने शरणप्रीत कौर के आंखों चिल्ली स्प्रे डाल दी।
वहीं दूसरे पक्ष यानी कि डॉक्टर हरलीन का कहना है कि, शरणप्रीत कौर ने उस पर डंडे से हमला किया है। इसके बाद उक्त घटना घटी। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है। जिसमें साफ देखा जा रहा है कि, महिला ने पहले डंडे से हमला किया फिर डॉक्टर की बेटी ने महिला की आंखों में चिल्ली स्प्रे डाल दी।





