जालंधर के फिल्लौर में दर्दनाक सड़क हादसे में डीएवी स्कूल के 12वीं के दो छात्रों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र स्कूटी पर जा रहे थे, तभी आगे चल रहे छोटे हाथी (टाटा मैजिक) का रस्सा टूट गया, जिससे उस पर रखी लोहे की पाइपें सड़क पर गिर पड़ीं। पाइपें स्कूटी के हैंडल से टकराने के बाद वाहन का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने लुधियाना के दयानंद अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने छोटे हाथी के फरार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।





