Pb8Live News: पंजाब के फाजिल्का जिले में लाधुका के नजदीक पुलिस ने दो शूटरों का एनकाउंटर किया है। दोनों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसएसपी गुरमीत सिंह के अनुसार, आरोपियों ने एक निजी होटल संचालक से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी और 28 व 31 अगस्त को होटल के बाहर फायरिंग की थी। खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को रोकने की कोशिश की, जिस पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए।
पुलिस ने मौके से अवैध हथियार बरामद किए हैं और मामले की गहन जांच जारी है ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और उनके मकसद का पता लगाया जा सके।





