Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
Uncategorizedलुधियाना में हुक्का पीने की वीडियो वायरल होने पर भिड़े दो गुट,...

लुधियाना में हुक्का पीने की वीडियो वायरल होने पर भिड़े दो गुट, चली तड़ातड़ गोलियां, 3 जख्मी

Two groups clash in Ludhiana after a video of hookah smoking went viral.

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

PB8LIVE NEWS: लुधियाना में शनिवार रात टिब्बा थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब हुक्का पीने का वीडियो बनाने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गोलियां चल गईं, जिसमें तीन युवक घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, हुक्का पीने वाले युवक माता की चौकी के कार्यक्रम में आए थे। मोहल्ले के मनी नामक युवक ने उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया ग्रुपों में भेज दी। वीडियो वायरल होने के बाद नाराज युवकों ने मनी के दोस्त सरवजोत को घेर लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग हुई।

थाना टिब्बा पुलिस ने मौके से 4 से 6 गोलियों के खोल बरामद किए हैं। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसआई भूपेंद्र सिंह ने बताया कि फायरिंग करने वालों की पहचान की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular