Saturday, February 14, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपत्रकार को सड़क पर लिटाकर पीटने वाले पंजाब पुलिस के मुलाजिम Suspend,...

पत्रकार को सड़क पर लिटाकर पीटने वाले पंजाब पुलिस के मुलाजिम Suspend, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ एक्शन

Two Punjab Police employees suspended in case of beating of journalist, action taken after video went viral

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8Live News: गुरदासपुर जिले के बटाला में पत्रकार बलविंदर कुमार भल्ला को दिनदहाड़े पीटने के मामले में पंजाब पुलिस के दोनों कमांडो पर विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। सीनियर अधिकारियों ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र भेजा है और दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

यह घटना 1 अगस्त 2025 की शाम शहर के एक होटल के पास हुई थी। 2 मिनट 16 सेकेंड का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें एक वर्दीधारी और एक सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी पत्रकार पर बेरहमी से मुक्कों और लातों से हमला करते नजर आ रहे हैं।

हमले के दौरान पत्रकार पानी भरे गड्ढे में गिरकर बेहोश हो गया, जिसके बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल पत्रकार को मदद पहुंचाई।

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत पत्रकार द्वारा स्थानीय पुलिस अधिकारियों की तैनाती पर सवाल उठाने से हुई थी। इस बात से नाराज होकर सब-इंस्पेक्टर मनदीप सिंह और सुरजीत सिंह, जो पंजाब पुलिस की 5वीं कमांडो बटालियन बठिंडा से अस्थायी ड्यूटी पर बटाला में तैनात थे, ने यह हमला किया।

फिलहाल मामले की जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular