Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
CRIMEएक किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

एक किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : जिला पुलिस प्रमुख भूपिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों के तहत फिरोजपुर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को एक किलो हेरोइन और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। जीरा पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम देते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जिला पुलिस प्रमुख भूपिंदर सिंह ने बताया कि जीरा थाने के एसआई बलजिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में गश्त और चेकिंग के लिए निकली थी। इस दौरान पंडोरी खतरियां से दौलतपुरा जाने वाली लिंक रोड पर बिजली घर के पास नाकाबंदी की गई थी। पुलिस ने वहां से गुजरने वाले लोगों की जांच शुरू की। इसी बीच, पंडोरी खट्टड़ियां की ओर से एक प्लेटिना मोटरसाइकिल (नंबर पीबी 05 एक्स 4280) आती दिखी। पुलिस को देखते ही मोटरसाइकिल सवार ने वापस मुड़ने की कोशिश की, जिसके बाद संदेह के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular