जालंधर के जोहल मार्केट स्थित एक सोया ट्रीट शॉप पर उस समय विवाद खड़ा हो गया जब एक ग्राहक ने खरीदे गए सोया पनीर में बाल मिलने का आरोप लगाया।
ग्राहक वनी के मुताबिक, घर पर पैकिंग खोलते ही पनीर में बाल दिखाई दिया, जिसके बाद वह शिकायत लेकर दुकान पहुंचा। आरोप है कि दुकानदारों ने गलती मानने की बजाय उसके साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे बाजार में हंगामा हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है।





