Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_img
International40 दिन बाद थमी अमेरिका-ईरान की जंग, 2 हफ्ते का सीजफायर, ट्रंप...

40 दिन बाद थमी अमेरिका-ईरान की जंग, 2 हफ्ते का सीजफायर, ट्रंप ने अचानक लिया यू-टर्न

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने अचानक यू-टर्न लेते हुए ईरान के साथ 2 हफ्तों के सीजफायर का ऐलान किया है। कुछ समय पहले तक ट्रंप ईरान के बिजली घरों और पुलों पर हमले की चेतावनी दे रहे थे, लेकिन अब उन्होंने बातचीत का रास्ता अपनाने का फैसला किया है।

ईरान के विदेश मंत्री Seyed Abbas Araghchi ने भी इस युद्ध-विराम पर सहमति जताई है। बताया जा रहा है कि यह समझौता पाकिस्तान के प्रस्ताव के बाद हुआ, जिसमें 2 हफ्तों तक लड़ाई रोकने और होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने की बात कही गई थी।

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अपने सैन्य लक्ष्यों को हासिल कर चुका है और अब इस समय का इस्तेमाल ईरान के साथ स्थायी शांति समझौते के लिए किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि ईरान की तरफ से 10 बिंदुओं का प्रस्ताव मिला है, जिसे बातचीत के लिए मजबूत आधार माना जा रहा है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular