Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARजालंधर में उस्ताद पूरण शाह कोटी की अंतिम अरदास, पंजाबी संगीत जगत...

जालंधर में उस्ताद पूरण शाह कोटी की अंतिम अरदास, पंजाबी संगीत जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में मशहूर बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम के पिता और सुप्रसिद्ध सूफ़ी गायक और उस्ताद पूरण शाह कोटी की अंतिम अरदास सम्पन्न हुई। इस मौके पर पंजाबी म्यूज़िक इंडस्ट्री से जुड़े सैंकड़ों कलाकार पहुंचे और उस्ताद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मास्टर सलीम, पेजी शाह कोटी, जैज़ी बी, कलेर कंठ, हंस राज हंस, पूरण चंद वडाली, सचिन आहूजा सहित कई कलाकारों ने उस्ताद की गायकी और व्यक्तित्व को याद किया। कलाकारों ने कहा कि उस्ताद पूरण शाह कोटी ने हमेशा हिंसा और गन कल्चर से जुड़े गीतों से दूरी बनाए रखी और अपने शागिर्दों को भी वही शिक्षा दी।

जैज़ी बी ने कहा कि उस्ताद का नाम और योगदान कभी मिटाया नहीं जा सकता, जबकि राय जुझार ने कहा कि अब उनका समय परिवार के साथ बिताने का था, मगर वाहेगुरु की मरज़ी के आगे कोई नहीं चल सकता। सभी कलाकारों ने परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular