Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
INDIAनहीं रहे दिग्गज कारोबारी रतन टाटा

नहीं रहे दिग्गज कारोबारी रतन टाटा

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : टाटा संस के मानद चेयरमैन और टाटा ट्रस्ट के चेयरपर्सन, व्यवसायी और परोपकारी रतन नवल टाटा का निधन हो गया। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने अपने ‘‘मित्र और मार्गदर्शक” रतन टाटा के निधन की पुष्टि की। सोमवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया, जहां उन्हें उम्र संबंधी बीमारियों के चलते भर्ती कराया गया था।

सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट
7 अक्टूबर को रतन टाटा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को ‘अफवाह’ बताकर खारिज किया था। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को बताया था कि चिंता की कोई बात नहीं है और वे उम्र से संबंधित चिकित्सा जांच करा रहे हैं।

रतन टाटा की उपलब्धियां
रतन टाटा 1991 में टाटा संस के चेयरमैन बने और 2012 में रिटायर होने तक समूह का नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल में, उन्होंने टाटा टेलीसर्विसेज की स्थापना की और टाटा समूह को घरेलू कंपनी से एक वैश्विक पावरहाउस में बदल दिया। उन्होंने टेटली, कोरस और जगुआर लैंड रोवर जैसी कंपनियों का अधिग्रहण किया, जिससे टाटा समूह की ताकत और बढ़ी। रतन टाटा की नेतृत्व में टाटा समूह 100 बिलियन डॉलर से अधिक के वैश्विक व्यापार साम्राज्य में विकसित हुआ। दिसंबर 2012 में उन्होंने अपने पद से रिटायरमेंट लिया, और उनकी जगह साइरस मिस्त्री ने पदभार संभाला, जिनका 2022 में एक कार दुर्घटना में निधन हो गया।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular