पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक बुजुर्ग महिला के साथ उनकी बहू द्वारा बेरहमी से की गई पिटाई का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें बहू द्वारा बूढ़ी सास के बाल पकड़कर उन्हें झिंझोड़ते और गिलास से मारते हुए देखा जा सकता है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि पिटाई इतनी ज्यादा थी कि बुजुर्ग महिला की सांस हांफने लगी। इसके बावजूद बहू ने उनके गाल पर थप्पड़ मारना जारी रखा। हैरानी की बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान महिला का पोता वहीं खड़ा वीडियो बनाता रहा। वह मुंह से ‘मत मारो’ तो कहता रहा, लेकिन उसने अपनी मां को रोकने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
वायरल हुए वीडियो के बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा है और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, अभी तक आरोपी बहू और पोते पर कोई गिरफ्तारी या कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।





