Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_img
POLITICSपंजाब में आज वोटिंग जारी, जानें कब घोषित होंगे परिणाम?

पंजाब में आज वोटिंग जारी, जानें कब घोषित होंगे परिणाम?

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : पंजाब में आज पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग की जा रही है। राज्य के 13,225 ग्राम पंचायतों में सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई, जो शाम चार बजे तक चलेगी। पंजाब पंचायत चुनाव में सुबह 10 बजे तक 10.5 प्रतिशत मतदान हुआ है।शाम को ही चुनाव के परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। चुनाव में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सरपंच के लिए वोट पर्ची गुलाबी रंग की दी जा रही है और पंच के लिए सफेद रंग की पर्ची दी जा रही है।अधिकारियों ने बताया कि पंजाब में ग्राम पंचायतों के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है। सरपंच और पंच पदों के लिए मतदान सुबह 8 बजे शुरू हो गया और शाम 4 बजे तक चलेंगे। अधिकारियों ने बताया कि मतदान के बाद मतदान केंद्रों पर मतों की गिनती की जाएगी। चुनाव के लिए राज्य में 19,110 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 1,187 को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular