लुधियाना के जमालपुर स्थित ग्रीन पार्क में बुधवार दोपहर बाद वांटेड अपराधी प्रदीप बिल्ला की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह पार्क में सैर करने आया था और उसके साथ दो युवतियां भी मौजूद थीं। पुलिस के अनुसार स्कूटी पर आए तीन आरोपियों ने फायरिंग की और वारदात के बाद फरार हो गए।
मृतक की पहचान प्रदीप बिल्ला निवासी राम नगर भामियां के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ 5–6 आपराधिक मामले दर्ज थे और वह कई मामलों में वांटेड था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक ही फायर की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद बिल्ला जमीन पर गिर पड़ा।
घटना की सूचना करीब साढ़े चार बजे पुलिस को मिली। जमालपुर SHO सब इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि बिल्ला के पास भी रिवॉल्वर थी, जबकि उसके साथ मौजूद दोनों युवतियां गोली लगने के बाद मौके से चली गईं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





