Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_img
JALANDHARकुल्लड पिज़्ज़ा दंपत्ति को जारी हुई वार्निंग

कुल्लड पिज़्ज़ा दंपत्ति को जारी हुई वार्निंग

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

Pb8 live news : कुल्हड़ पिज्जा कपल एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, बुड्ढा दल के निहंग सिंहों द्वारा कपल को चेतावनी दी गई। उनका कहना है कि अगर उसने अपनी दस्तार सजाकर जो अश्लील वीडियो पोस्ट की है, अगर उसके द्वारा न डिलीट की गई तो वह दोबारा उसके रैस्टोरैंट के बाहर और पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। समाज में सिखों संबंधी एक अच्छा मैसेज जाना चाहिए न कि कोई अश्लील मैसेज जाए।

बता दें कि पिछले दिनों निहंग सिंह उनके रैस्टोरैंट के बाहर धरने पर बैठ गए थे । निहंग सिंहों ने आरोप लगाया था कि कुल्हड़ पिज्जा कपल के सहज अरोड़ा की एक अश्लील वीडियो वायरल हो रही है, उसका बच्चों पर काफी गलत असर पड़ रहा है। क्योंकि सहज अरोड़ा दस्तार सजाकर सारी वीडियो बनाता है, जोकि धार्मिक तौर पर गलत है। थाना 4 के एस.एच.ओ. हरदेव सिंह ने कहा कि बुड्ढा दल के निहंग मान सिंह ने साथियों के साथ पहुंचे और उन्होंने रैस्टोरैंट के बाहर प्रदर्शन किया था । इसके बाद तुरंत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। निहंगों द्वारा पुलिस प्रशासन से भी मांग की गई है कि सहज अरोड़ा अपनी सारी वीडियो डिलीट करे, क्योंकि वह दस्तार सजाकर सारी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है, जोकि बिल्कुल गलत है। निहंग मान सिंह ने सहज अरोड़ा पर पुलिस से जल्द केस दर्ज करने की मांग की।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular