pb8 live news : पंजाब के कई जिलों में शुक्रवार सुबह की शुरुआत आंधी-तूफान की चेतावनी के साथ हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी करते हुए पंजाब को सतर्क रहने के लिए कहा है, क्योंकि राज्य में गरज के साथ तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा चेतावनी के आधार पर पंजाब के तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, रूपनगर, अमृतसर, गुरदासपुर और पठानकोट जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है। कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे लोगों को अधिक गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है। आज दोपहर से शाम तक ये मौसमी परिस्थितियां प्रभावित रह सकती हैं।





