pb8 live news : पंजाब में भीषण गर्मी के बीच राहतभरी खबर सामने आ रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मानसून की एंट्री हो चुकी है। कहा जा रहा है कि 30 जून तक राज्य के अधिकतर जिलों में बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार जिला पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली, जिला गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला, मानसा और संगरूर सहित कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।





