Thursday, February 12, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABWeather : जानें कब मिलेगी ठंड से राहत

Weather : जानें कब मिलेगी ठंड से राहत

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक 20 से 23 जनवरी तक मौसम में सुधार रहेगा और धुंध के चलते होने वाली परेशानियों से निजात मिलती हुई नजर आई। भारी ठंड के बाद अब हवाओं का रुख बदलने से शुष्क मौसम की शुरूआत हो चुकी है जोकि सर्दी से राहत दिलाएगी। विभागीय आकड़ों के मुताबिक रविवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री सैल्सियस की बढ़ौतरी दर्ज की गई है जबकि महानगर जालंधर में 2.6 डिग्री की बढ़ौतरी के साथ अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री रहा। अधिकतम में मोहाली का तापमान 24.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो मौसम के लिहाज से हल्की गर्माहट का संकेत देता है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में यह बढ़ौतरी सर्दियों के खत्म होने की ओर संकेत कर सकती है। आने वाले दिनों में भी तापमान सामान्य से बेहतर बना रह सकता है।

हालांकि, सुबह और रात के समय ठंडक बरकरार रह सकती है। सोमवार से होने वाले सुधार के क्रम में अधिकतम तापमान में बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। इसी बीच राहत की बड़ी खबर आई है कि पंजाब में ऑरैंज व यैलो अलर्ट खत्म कर दिया गया है। इसके चलते पंजाब अब ग्रीन जोन में आ गया है जिसके चलते धुंध से राहत मिलेगी और सर्दी का असर लगातार कम होता देखने को मिलेगा। हालांकि दोपहर को धूप के बावजूद सुबह व शाम की ठंड अभी जारी रहेगी। सोमवार को पंजाब सहित पड़ोसी राज्य भी ग्रीन जोन में आ जाएंगे और मौसम में लगातार सुधार की उम्मीद जागी है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular