pb8 live news : भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है, और कई हिस्से सुबह-शाम घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ठंडी हवाओं ने अभी से हाड़ कंपाना शुरू कर दिया है, हालांकि दिन के समय धूप खिल रही है। वहीं, दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों में ठंड और बढ़ने के संकेत हैं।
कोहरा छाने की संभावना:
हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, उत्तर राजस्थान, बिहार, और उत्तर प्रदेश में घना कोहरा।
हिमाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम असम और मेघालय में भीषण ठंड।
रातें होंगी ठंडी: इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।





