Wednesday, February 11, 2026
spot_imgspot_img
PUNJABपंजाब समेत 8 राज्यों में बदलेगा मौसम

पंजाब समेत 8 राज्यों में बदलेगा मौसम

देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp Group को Join करेंspot_img

pb8 live news : मार्च में तापमान बढ़ने से लू चलने की संभावना है, लेकिन दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान जैसे उत्तर-पश्चिमी राज्यों में गर्मी से काफी राहत मिली है। अगले 5 दिनों तक इसी तरह की राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, बिहार, दक्षिणी झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दक्षिणी पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से, गुजरात और ओडिशा जैसे राज्यों में गर्मी और लू का असर देखा गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि आज दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश-राजस्थान जैसे उत्तर-पश्चिमी भारतीय राज्यों में तेज हवाएं चलने की संभावना है। बिहार से असम तक एक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिसके कारण आज सिक्किम, दार्जिलिंग और अरुणाचल प्रदेश में बारिश की संभावना है। इसके अलावा बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है।

spot_img
spot_img

RELATED ARTICLES

Most Popular